लोग अक्सर उन लोगो से बहुत प्रभावित होते हैं जो लगातार हर काम में सफल होते हैं| अगर आप भी ये सोचते हैं की ऐसा क्या है जो इन लोगो को ज़िन्दगी के हर मुकाम पर निरंतर सफल बनाता है , तो इसका राज़ उनकी काम करने के अलग तरीके में छुपा है|
असल में , सफल लोगो में और आप में या मुझ में कोई अंतर नही है| ये बसउनका काम करने का अलग तरीका ही है जो उन्हें उनके मंजिल तक पहुचाता है और वे सफलता का मज़ा उठाते हैं|
अगर आप भी उसी ऊंचाई पर पहुचना चाहते हैं तो हमारे पास आपके काम की कुछ सीख हैं
1- अपने लक्ष्य को S.M.A.R.T. बनाएं और उनका अनुसरण करें
S.M.A.R.T.का यहाँ अर्थ हैspecific (विस्तृत), measurable(परिमेय), attainable (साध्य), relevant(उपयुक्त) और timely(सामयिक)|
सफल लोग S.M.A.R.T लक्ष्य निर्धारित करते हैं , पुरे दिल से उनकी प्राप्ति में जुट जाते हैं औरउन्हें प्राप्त करने की योजना से उत्प्रेरित होते हैं| हर कदम पर योजना का पालन करके और एक ऐसी समय सारणी बना कर जो उन्हें हर कदम पर दक्क्ष बनाएं, ये लोग निर्धारित करते हैं की उनके वो लक्ष्य भी जो पहले बहुत दूर और फूहड़ लगते थे, उनके करीब आ जाते हैं और साध्य मालूम होते हैं|
2- स्पष्ट फैसले लेना
कई लोग इसलिए असफल होते हैं क्युकी वो समय की मांग पर उचित फैसले लेने में कतराते हैं| पर सफल लोग स्पष्ट और शीघ्र फैसले ले कर काम निपटाने में भरोसा रखते हैं| उन्हें ज्ञात होता है की सफलता उसी को मिलती है जो मौके पे चौका मरते हैं| आखिर कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का अंतर होता है| इसलिए सफल लोग तर्कसंगत फैसले लेते हैं| कई बार सफल लोग परिस्थितिके उनके अनुकूल होने का इंतज़ार करने के बजायअग्रसक्रिय फैसले भी ले लेते हैं|
3- स्मार्ट काम करें
सफलता का राज़ हर वक़्त मेहनत से नही बल्कि तीव्रबुद्धि से काम लेने में छुपा है|उन लोगो से अलग जो ज़्यादातर वक़्त कार्यरत रहकर भी कम काम कर पते हैं , सफल लोग उत्पादक और उपयोगी बनने पर ध्यान देते हैं| काम करने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें उनके प्रार्थमिकता के आधार पर बांटना और उसके बाद उन्हें एक एक कर के निपटाना अपने निर्धारित किये गए लक्ष्यों का समय समय पर जांच करनाऔरकुछज़रूरी बदलाव करना भी आवश्यक है| बदलाव या तो आपकी योजनाओ में हो सकता है या आपके व्यव्हार में (जिसका निर्धारण इस बात से होगा की आप कितनी लगन से काम कर रहे हैं और आप में और आपके लक्ष्य के बीच अब कितना फासला रह गया है)
4- दृढ बनिए और अपना आत्मसंयम जगाइए
दृढ़ता का यहाँ आशय आपके अपने दीर्घकालीन लक्ष्यों के प्रति आतुरता और वचनबद्धता से है, और विपरीत परिस्थितियों में धीरज से| दृढ़ता से हीन लोग अक्सर अपने अन्दर छुपी हुयी शक्तियों को नही पहचानते हैं और अपने सपनो का साथ आधे रस्ते में ही छोड़ देते हैं|
खुद का आत्मसंयम बढ़ाना भी सफलता प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है क्युकी ये आपको ऐसे चुनौतियों से भिड़ने की शक्ति देता है जिनके लिए आपको अपने शांति क्षेत्र से बाहर निकलना होगा| दृष्ट और आत्मसंयम ही सफल लोगो को हमसे अलग बनाता है|
5- सकारात्मक बनिए और खुद में सुधार करिए-
ज़िन्दगी के प्रति सकारात्मक होना सफलता प्राप्ति के लिए बेहद ज़रूरी है| सफल लोग हर चीज़ के सकारात्मक पहलु की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करते हैं| वे ऐसा इस हद तक करते हैं की वे अपनी असफलताओ से भी सीख लेते हैं और दुबारा उन गलतियों को नही दोहराते हैं| छोटे – छोटे कामो से निरंतर खुद में सुधार करना भी एक ऐसा कार्य है जिसे सफल लोग सिद्ध कर लेते हैं|
6- अपने पसंदीदा लोगो के बीच रहिये –
आपकी संगती का आके नज़रिए पर इतना फरक पड़ता है की इस पे जितना ही जोर दिया जाए कम है| अगर आपको अपने किसी मित्र के साथ रहना पसंद है तो समय निकाल कर उससे मिलिए| यदि आपको छुट्टियों में गाने सुनना पसंद है तो अपने पड़ोस में हो रहे हर संगीत कार्यक्रम का हिस्सा बनिए| यदि कोई आपको नीचा दिखता है या आप में नकारात्मकता का संचार करता है तो उसे ये बात बता दीजिये और उससे दूर रहिये| वैसे तो सफल लोगो से सीखने के लिए और भी बहुत कुछ है पर उपर लिखी गयी बातें कुछ सामान्य बातें हैं जो सफलताके सफ़र की शुरुआत में आपकी सहायता करेंगे