जीवन

17 आश्चर्यजनक तथ्य सेक्स के बारे मे

Pleaser activity

सेक्स को कोई अपने जीवनकाल में भी पूरी तरह नहीं समझ सकता क्योंकि यह ब्रह्मांड की तरह विस्तृत, गहरा और असीम विषय है। सेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता आया है और अगर कहा जाए कि किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं । इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है। चूकि प्रत्येक जीवित प्राणी का यौन अनुभव दूसरे किसी से अलग हो सकता है और विभिन्न कारणों से ऐसा होना कोई अस्वाभाविक भी नहीं है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए हम आपको सेक्स से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों से अवगत कराना चाहेंगे।

1. इंसान और डाल्फिन, विश्व की दो ऐसी प्रजातियां हैं जो अपने आनंद के लिए सेक्स का सहारा लेती हैं।

3. ऐसा दावा किया जाता है कि पुरुष औसतन प्रत्येक सात सेकंड में एक बार सेक्स के बारे में सोचते हैं।

2. यदि दुनियाभर में हो रही सेक्सुअल गतिविधियों पर नजर डाली जाए तो यह एक दिन में करीब 100 मिलियन बैठती हैं।

4. अमेरिका मे हुए एक शोध से पता चला है कि बीते तीन दशकों में वहां के एक औसत पुरुष की शुक्राणु संख्या में करीब तीस प्रतिशत की गिरावट आई है।

5. यौन क्रिया के दौरान महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को कहीं ज्यादा पसीना आता है। जबकि स्त्रियों की शारीरिक संरचना में बदन से निकलने वाले पानी को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।

6. मानव शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा त्वचा है। एक औसत वयस्क के शरीर में इसका वजन छह पाउंड होता है।

7. आज धड़ल्ले से इस्तेमाल होने वाला कंडोम सन् 1500 में ही अस्तित्व में आ गया था।

8. कंडोम का सबसे दिलचस्प इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देखने में आया था। उस वक्त सिपाही अपनी राइफलों की नली को इससे ढंका करते थे क्योंकि भीतर खारा पानी जाने से वह खराब हो जाती थीं।.

9. यौन क्रिया काफी खर्चीली भी है। इस तरह कि एक औसत महिला पूरी तरह से उत्तेजित होकर सेक्स क्रिया करने के दौरान 70 से 120 कैलोरी प्रति घंटे की दर से खर्च करती है। इसकी तुलना में एक पुरुष 77 से 155 कैलोरी जलाता है।

10. शायद आपके लिए यह जानना दिलचस्प हो कि चुंबन से दंतक्षय की दर को कम किया जा सकता है क्योंकि अतिरिक्त लार से मुंह साफ रखने में मदद मिलती है। एक मिनट के लिए लिया गया चुंबन शरीर की 26 कैलोरी जला सकता है।

11. किसी व्यक्ति के पूरे जीवन में चुंबन के लिए खर्च किए जाने वाले समय को जोड़ा जाए…तो यह 336 घंटे या 20,160 मिनटों के बराबर बैठता है। कहा जा सकता है कि पूरे जीवन में पूरे 14 दिनों तक यही काम करता है।

12. महिलाओं के लिए संभोग एक कारगर दर्द निवारक है क्योंकि संभोग के दौरान शरीर में एंडोमार्फीन का स्राव होता है, जो कि एक शक्तिशाली दर्द निवारक माना जाता है।

13. सिर्फ नपुंसकता 26 अमेरिकी राज्यों में तलाक के लिए बड़ा आधार है।

14. मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि पश्चिमी समाज में पैर यौन आकर्षण का सबसे प्रमुख केंद्र हैं।

15. सेक्स में सक्रिय व्यक्ति की दाढ़ी उसकी निष्क्रिय अवस्था में रहने की तुलना में कही ज्यादा तेजी से बढ़ती है।

16. एक स्वस्थ मनुष्य संभोग के दौरान करीब पांच मिलीलीटर वीर्य स्खलित करता है, जिसमें तीस करोड़ से पचास करोड़ तक शुक्राणु मौजूद होते हैं।

17. भारतीय दर्शन सेक्स को पूजा की एक्टिविटी में भी शामिल करता है और इसे ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है और शायद इसीलिये हिन्दू भगवान शिव के लिंग की पूजा करते है ।

About the author

RML Editorial Team