यहां पर हम हमारी व्यक्तिगत स्थिति की गुणवत्ता में सुधार लाने और सकारात्मक जीवन में योगदान देने के लिए 14 प्रमुख युक्तियों पर प्रकाश डालेंगे :
1. आभार प्रकट करे: आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए ईश्वर का आभार प्रकट करे | आभार प्रकट करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने जीवन की 10 चीजें लिखे जो आपको खुशी देती हैं एवं लिखते समय ज्यादा से ज्यादा अपने जीवन की च्छी चीजों पर ध्यान दें |
2. शारीरिक अभ्यास: ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास करें क्योकि विशेषज्ञों का कहना है कि कसरत में मूड को सुधारने में मदद मिलती है। 30 मिनट का व्यायाम दुख और तनाव के खिलाफ जाने का सबसे अच्छा तरीका है |
3. नाश्ता: कुछ लोगों को समय की कमी के कारण नाश्ता करने का ख्याल नहीं रहता है या वो समय से अच्छी वसा का सेवन नहीं केर पाते | अध्ययन बताते हैं कि नाश्ता आपको ऊर्जा प्रदान करता है, आपकी सोच में मदद करता है और आपकी गतिविधियों को सफलतापूर्वक निष्पादित करता है, तो समय से नास्ता जरूर करे |
4. मुखर बने : अपने जीवन में आप लोगो से क्या अपेछा रखते है और आप लोगो के बारे में क्या सोचते है मुखर होकर प्रदर्शित करे। मुखर होने से आपके आत्मसम्मान को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। मुखर न होना और चुप रहना उदास और निराशा बनाता है |
5. अनुभवों पर अपना पैसा खर्च करें : एक अध्ययन में पाया गया कि 75% लोगों ने यात्रा, पाठ्यक्रम और कक्षाओं में अपने पैसे का निवेश करते समय अधिक आनंद महसूस किया ; जबकि बाकी लोगो ने कहा कि केवल चीजें खरीदते समय उन्हें खुशी महसूस होती है |
6. अपनी चुनौतियों का सामना करें: अध्ययनों से पता चलता है कि जितना अधिक आप किसी काम को टालते हैं, आप उतनी अधिक चिंता और तनाव उत्पन्न करते हैं। इसलिए कार्य की छोटी साप्ताहिक सूची लिखें और उन्हें समय से पूरा करें।
7. सुंदर यादों से अपने जीवन को भरें: अपने प्रियजनों की अच्छी यादें, वाक्यांशों और तस्वीरों को हर जगह रखो, जैसे की अपने फ्रिज, अपने कंप्यूटर, अपनी डेस्क, अपने कमरे में | यह आपको जीवन में उल्लास के वातारण को बढ़ावा देने में मदद करता है |
8. हमेशा अन्य लोगों के साथ अच्छे हों और उन्हें शुभकामनाएं दे : 100 से अधिक पूछताछ प्रयोग यह बताते हैं कि सिर्फ मुस्कुराने भर से मूड में सकारात्मक परिवर्तन आ जाता है |
9. आरामदायक जूते पहनें: अमेरिकन ओर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केंथ आपनेर के अनुसार यदि आपके पैर आपको चोट पहुंचाते हैं, तो आप मूडी बन जाते हैं अतः हमेसा आरामदायक जूते पहने |
10. अपने आसन का ख्याल रखें: जीवन में अपने उठने बैठने और चलने के मुद्राओ का ख्याल रखे | हमेशा अपने कंधों को थोड़ा पीछे की तरफ रखकर चलें और सीधे होकर चले; बैठते वक़्त स्पाइनल कार्ड को जितना हो सके सीधा रखने की कोशिश करे |
ऐसा करने से आपको अच्छा मूड बनाए रखने में मदद मिलती है।
11. संगीत सुनें एवं भगवान की स्तुति करे: यह साबित हो गया है कि संगीत सुनने और भगवन की स्तुति करने से आपके अंदर का राग जागने लगता है और यह आपकी जिंदगी को खुश और संतुष्ट रखने में मदद करता है |
12. अपने भोजन के प्रति जागरूक रहे: आपके खाने के कारण आपके मनोदशा पर बहुत प्रभाव पड़ता है | अपने आहार समय का ध्यान रखे और कोई भी भोजन छोड़ें नहीं जैसे हर 3 से 4 घंटे के बाद हल्का आहार लेते रहे और ग्लूकोज के स्तर को स्थिर रखे। नकारात्मक फ़ूड जैसे रिफाइंड आटे, रिफाइंड तेल, दूध (गाय का छोड़कर), और चीनी से बचें- सब कुछ खा लो के सिद्धांत को अपने जीवन से दूर रखे | हो सके तो केवल फल और सब्जियों को ही अपने जीवन मे शामिल रखे | स्वस्थ- भोजन प्रलाणी को ही अपने जीवन में तहरीर दे |
13. अपने आप का ख्याल रखें और आकर्षक महसूस करें: 70% लोगों का कहना है कि जब उन्हें लगता है कि वे अच्छे दिखते हैं, तो वे खुश भी माहसूस करते हैं।
14. ईश्वर में ईमानदारी से विश्वास रखे: ईश्वर में ईमानदारी से विश्वास करे क्योकि उसके साथ कुछ भी असंभव नहीं है !
साथ में मे यही कहूँगा की खुशी एक रिमोट कंट्रोल की तरह है, हम इसे हर बार गंवाते हैं तथा इसे खोजते हुए पागल हो जाते हैं और कई बार यह जाने बिना की हम इसके ऊपर ही बैठे हैं |