जीवन

11 छोटे काम जो आपका आत्मविश्वास बढाने में सहायक होंगे

Written by ringmy life

अपना आत्मविश्वास तो हम सब ही बढ़ाना चाहते हैं, पर कुछ ही को पता होता है की शुरुआत कहाँ से करें| समय के साथ किये गए छोटे छोटे कामों का बहुत बड़ा प्रभाव होता है अतः इसका समाधान है छोटी शुरुआत करना | निम्नलिखित ११ ऐसे काम हैं जो आपका आत्मविश्वास बढाने में सहायक होंगे|

  1. 3 ऐसी चीज़ें सोचिये जिनके लिए आप आभारी हैं : हमारी अप्रसन्नता ज़्यादातर हमारे गुस्से, डर और निराशा से ही उत्पन्न होती है| इसके बजाय यदि कुछ देर के लिए भी हम अपना ध्यान उन चीजों पर केन्द्रित कर पाएं जिनके लिए हम कृतज्ञ हैं तो ये अप्रसन्नताफीकीपड़जाती है
  2. पब्लिक स्पीकिंग : जब वारेन बुफे से पूछा गया की विद्यार्थियों की किस गुण पर सबसे जादा ध्यान देना चाहिए तो उन्होंने पुरे भरोसे के साथ कहा पब्लिक स्पीकिंग| एक बड़े जन समूह को संबोधित करने से सच में आपकी झिझक मिट जाती है| आप आत्मविश्वास से भर जाते हैं |
  3. एक विदेशी भाषा सीखिए : विदेशी भाषा सीखने से आपके ध्यान केन्द्रित करने की शक्ति बढती है, करियर में उन्नति होती है और यहाँ तक की आपके मातृभाषा भी सुधर जाती है| इसलिए ये आपका आत्मविश्वास बढाने में बहुत सहायक होगा|
  4. अपना नेटवर्क बनाएं : यानीज़ादा से ज़ादा लोगोसे जान पहचान बनाएं| आपका नेटवर्क ही आपका महत्व बढ़ता है| मैं ऐसा नही कहता की सिर्फ लोगों से पहचान बना लेने से आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा पर फिर भी ऐसे लोगो के साथ रहना, जो आपके लक्ष्य को पाने में आपका समर्थन करें ,आपके लिए काफी अच्छा होगा |
  5. किसी नयी जगह की यात्रा करें : नयी जगह जाना और नए सभ्यताओं के बारे में जानना पहले तो थोडा डरावना लग सकता है| परऐसाकरनाआपके आत्मविश्वास को बढाने में किसी चमत्कार के सामान काम करेगा|
  6. मैडिटेशन : नियमित तौर पर मैडिटेशन करने से आपकी खुशियाँ बढती हैं, चिंताएं कम होती हैं, और रिश्ते सुधरते हैं| इसके अलावा आपके ध्यान केन्द्रित करने की शक्ति भी बढती हैं, इसलिए सभी को नियमित तौर पर मैडिटेशन करना चाहिए|
  7. पढना : विद्या अपने आप में बहुत बड़ी ताकत होती है| और अपना ज्ञान बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है पढना| बदकिस्मती से हमारे पास दिन भर में केवल २४ घंटे ही होते हैं| इसीलिए हमें अपने पढने की रफ़्तार बढानी चाहिए| ऐसा करने से हम जादा से जादा किताबें , अख़बार आदि कम से कम समय में पढ़ पाएंगे|
  8. दूसरों की सहायता करें : अपना आत्मविश्वास बढाने का एक बहुत अच्छा तरीका है दूसरों कीमदद करना,खासकर उनकी जिनको की उसकी ज़रूरत हो| भले ही वो बेघरों में खाना बांटना हो या फिर छोटे बच्चो को पढना सिखाना, भरोसा करिए, वो आपका बिताया हुआ सबसे अच्छा समय होगा|
  9. “ना” कहना सीखिये : न चाहते हुए भी दोस्तों के किसीअनचाही मांग को “हाँ” कहना एक समय के बाद आपके खुशियों की निचोड़ कर रख देता है| “ना” कहने से आपको खुद के लिए ज़ादा समय मिलता है जिसका उपयोग आप खुद को सुधारने में , नयी-नयी चीज़ें सीखने में और खुद के विकास में कर सकते हैं|
  10. अपना बिस्तर साफ़ रखें : सुनने में ये आसान लग सकता है लेकिन बिस्तर सही रखने सेआपकी खुशियाँ असल में बढ़ जाती हैं| एकरिसर्च के अनुसार ७१% लोग जो अपना बिस्तर साफ रखते हैं वो खुश रहते हैं जबकि ६२ % लोग जो अपना बिस्कत साफ़ नही रखते वो खुद को दुखी मानते हैं|
  11. आज एक छोटा लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पूरा करें : सबसे बड़ी गलती जो हम करते हैं वो हैं एक बड़े लक्ष्य को बिना छोटे टुकड़ों में तोड़े उसे पूरा करने का प्रयास करना| अपने लक्ष्य को छोटे छोटे भागों में बांटने से उसे पाना और भी आसान ओ जाता है|उदाहरण के लिएयदि आपका लक्ष्य कोई नयी भाषा सीखना है आज सिर्फ इतना ही निर्धारित करें की आप उसे कैसे सीखेंगे याफिर आप कौन सी भाषा सीखेंगे|

 

About the author

ringmy life